चायवाला बना यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। इन दिनों भाजपा में चायवालों के बड़े अच्छे दिन चल रहे हैं। एक चायवाला पीएम बन गया तो दूसरे चायवाले को यूपी बीजेपी की ड्राइविंग सीट मिल गई। भाजपा हाईकमान ने उत्तर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर फूलपुर सांसद केशव मौर्या को नियुक्त किया है। उन्होंने लक्ष्मीकांत बाजपेयी की जगह ली है। 

केशव मौर्य सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। मौर्या कौशांबी के सिराथू से विधायक भी रह चुके हैं। केशव मौर्या विश्व हिन्दू परिषद के कोटे से भाजपा में दाखिल हुए। 2014 के चुनावों में वह फूलपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। केशव का जन्म कौशाम्बी जिले के किसान परिवार में हुआ। वह अपने माता पिता के साथ खेती-किसानी करते थे।

उन्होंने चाय की दुकान भी चलायी और अखबार बेचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आने के बाद केशव ने विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के अनेक दायित्वों का निर्वाह किया। श्रीराम जन्म भूमि और गोरक्षा आन्दोलन के लिए जेल गये। केशव सिराथू विधानसभा से 2012 और लोकसभा चुनाव 2014 में जीते। 2014 में फूलपुर से आजादी के 60 साल बाद पहली बार कमल खिला। फूलपुर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 308308 वोटो से जीत हासिल की। हाल में जर्मनी भ्रमण कर इलाहाबाद विकास की सभावनाएं तलाशने में लगे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !