सरकारी स्कूलों में मिलेंगी लेमिनेटेड किताबें

ग्वालियर। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इस बार उनकी किताबें लेमीनेशन की हुई मिलेंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा स्कूलों में लेमीनेशन वाली किताबें भेजी जाएंगी। इन किताबों के कवर पर प्लास्टिक की एक पतली परत चढ़ाई गई है। साथ ही अंदर अच्छी तरह से स्टेपलिंग की गई है। इससे किताबों की गुणवत्ता और भी बेहतर हो गई है।

पाठ्य पुस्तक निगम इस बार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों के लिए अंचल में 76 लाख 54 हजार 744 किताबें भेजेगा। इनमें कक्षा 1 से 8वीं तक 54 लाख 79 हजार 394 व कक्षा 9 से कक्षा 12वीं की 21 लाख 75 हजार 350 किताबें शामिल हैं।

किताबों को भेजने का काम 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। पाठ्य पुस्तक निगम इन किताबों को जिले में भेजेगा। यहां से किताबें अलग-अलग ब्लॉक में पहुंचेंगी। बाद में इन किताबों को जन शिक्षा केंद्र के माध्यम से संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां वितरण कार्य होना है।

पहले ऐसा होता था
पहले किताबों का कवर सादा मोटे कागज से बना हुआ होता था। इससे कई बार किताबों के कवर फट जाते थे। साथ ही स्टेपलिंग भी सही नहीं होती थी। इसकी वजह से बच्चों के हाथों में पहुंचने पर अधिकतर किताबों के कवर उखड़ जाते थे या किताबों के पेजों की पंचिंग खुल जाती थी। इस कारण से किताबें जल्दी फटती थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!