बिना भर्ती प्रक्रिया पार्षद के बेटे को मिल गई सरकारी नौकरी

Updesh Awasthee
शहडोल। पार्षद के बेटे को बगैर भर्ती प्रकिया का पालन किए फायरमैन के पद पर नियुक्ति देने के मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर शहडोल कमिश्नर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

शहडोल संभाग के कमिश्नर डी.पी.अहिरवार को अभिनय सिंह नाम के एक आवदेक ने शिकायत भेजी थी। इस शिकायत में कहा गया कि नगर पंचायत खंड के वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद तेजराज सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह को फायर मैन के पद पर सीईओ एवं जनपद अध्यक्ष द्वारा बिना विज्ञापन और साक्षात्कार के आंचार संहिता के दौरान नियुक्ति दे दी गई।

आरोप सामने आने पर कमिश्नर द्वारा जांच समिति का गठन कर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस जांच में कमिश्नर ने अपर कलेक्टर को जांच समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ट्रेजरी के लेखा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। कमिश्नर ने जांच कमेटी को 15 दिन के भीतर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!