मोदी सरकार ला रही है 2.20 लाख नौकरियां

Updesh Awasthee
मोदी सरकार आने वाले 2 सालों में करीब 2.20 लाख सरकारी नौकरियां देने जा रही है। कर्मचारियों की संख्या में सबसे बड़ा इजाफा राजस्व विभाग में होगा। इसमें करीब 70 हजार नए कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा। इसके अंतर्गत इनकम टैक्स, कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट भी आते हैं। केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेज में 47000 के करीब जवानों की भर्ती होगी। पैरा मिलिट्री फोर्सेज के अलावा गृह मंत्रालय में 6000 नई भर्तियां हुईं।

ये है नई भर्तियों का आंकड़ा 
कामकाज में सरकार की मदद करने वाले कैबिनेट सचिवालय में 301 नए कर्मचारी रखे जाएंगे, जिससे यह आंकड़ा 2015 में 900 कर्मचारियों से बढ़कर 2017 में 1201 हो जाएगा। वहीं, बीते दो सालों में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने करीब 2200 कर्मचारियों की भर्ती की है। इसी दौरान शहरी विकास मंत्रालय ने 6000, खनन मंत्रालय ने 4399 और अंतरिक्ष विभाग ने 1000 नए पदों पर भर्तियां की हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!