होली की पिकनिक खेल रहा युवक तालाब में गायब

Updesh Awasthee
टीकमगढ। शहर के सुधा सागर तालाब पर आज दोपहर में होली के जश्न में पिकनिक मना रहे। दोस्तो में एक साथी की तालाब में डुबने से मौत हो गई मृतक के दोस्तो ने बचाने का काॅफी प्रयास किया। शराब के नशे में होने से उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शव को बाहर नही निकाला जा सका गोतो खोरो की कमी के कारण। पुलिस का कहना है। अधिक  गहराई में पानी ज्यादा होने के कारण शव देर रात तक नही निकाला जा सका, अगले रोज शव को गोताखोरो की मदद से बाहर निकाला जायेगा।

घटना के संबंध में टीकमगढ शहर कोतवाली थाना प्रभारी एमएम शर्मा ने बताया कि पुरानी बस स्टैण्ड निवासी पुष्पेन्द्र रजक 26 वर्ष अपने साथियो के साथ आज दोपहर में सुधा सागर तालाब पर पिकनिक मना रहा था और शराब के नशे में नहाने अधिक गहरे पानी में चला गया और डुबने लगा जब उसके दोस्तो ने डूबते हुये देखा तो उसको बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन अधिक गहरे पानी में पहुॅचने के कारण उसको बचाया नही जा सका। 

सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुॅचकर तैराकों की मदद से शव को खोजने का काफी प्रयास किया गया। देर रात तक खोजा गया अन्धेरा एवं पानी अधिक गहराई होने के कारण शव को बाहर नही निकाला जा सका। अगले रोज शव को बाहर निकाला जायेगा। इसके बाद मौत किन कारणो से हुई है। पीएम के बाद स्पष्ट हो जायेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!