गाय को बचाने जान पर खेल गया मुसलमान युवक

गुना। कोटेश्वर मंदिर स्थित 50 फीट गहरे कुएं में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक गाय जा गिरी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं की। ऐसे में भीड़ से एक मुस्लिम आगे आया और करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद गाय को जीवित बाहर निकाल लिया गया। 

कुएं में गाय गिरने की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा भी अमले के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन कोई भी कुएं के अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सबको अंदेशा था कि कुएं में जहरीले कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं। जब काफी देर तक कोई आगे नहीं आया, तब शाहिद खान नामक युवक भीड़ से निकला और बोला,'मैं उतरूंगा। कुएं में।' शाहिद जब कुएं में उतरने लगा, तो कुछ अन्य लोग भी हिम्मत करके उसकी मदद के लिए आगे आए। इनमें शंकर कोरी, राकेश शर्मा, अकरम खान, अनिल चौरसिया शामिल हैं।

तीन सीढ़ी लगाई गईं
कुएं में 3 सीढ़ी लगाईं। तब जाकर सभी युवक नीचे उतर पाए। इसके बाद गाय को रस्सी से बांधा गया। उसे चोट न आ जाए, इसके लिए एक टैंट का कपड़ा भी उपयोग किया गया। फिर कुएं से गाय को बाहर निकाला।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!