अध्यापक फूकेंगे अपर मुख्य सचिव मोहंती का पुतला

Updesh Awasthee
भोपाल। दिनांक 14 फरवरी को सभी साथियों अपने-2 जिलों में, अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा मोहंती जी के अड़ियल रवैये से परेशान अध्यापक संयुक्त मोर्चा इनका सभी जिलो में पुतला फूकेगा। इनके कारण अध्यापको के छठवें वेतन की विसंगती, लेट हो रहे आडर और शिक्षा विभाग के सभी आडरो जैसे, संतान पालन अवकाश देने में भेदभाव, आदि में अध्यापक संवर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 

जिसमें स्कूल शिक्षा अपर मुख्य सचिव मोहंती जी के तानाशाही रवैये के कारण ऐसा हो रहा है। आज तक अंतिम राहत की तीसरी किस्त के आडर तक जारी नही किये है, जबकि ये आडर तैयार है। इसी के साथ-2  फरवरी को मंत्रालय में, हमारे अध्यक्ष मनोहर दुबे जी के साथ मोहंती जी का गलत बर्ताव किया गया है, अब ऐसा नहीं चलेगा, अध्यापक अब अपना अधिकार पाने जाग चुका है। 14 फरवरी सभी,अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा से एसीएस.मोहंतीजी के अड़ियल रवैये के परेशान संयुक्त मोर्चा पुतला जलाएगा। इस पर भी सरकार नही चैती तो डीपीआई और शिक्षा मंत्रियों का घेराव भी होगा। 

अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा मप्र 
प्रदेश अध्यक्ष
मनोहर प्रसाद दुबे,
ब्रजेश शर्मा

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!