नाराज सहायक सचिवों ने रैली निकाली, लगाई कलेक्टर परिसर मे झाडू

Updesh Awasthee
कमलेश लक्षकार/मंदसौर। नियमितीकरण की मांग को लेकर सहायक सचिव संगठन का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन शनिवार को जिले के सहायक सचिवो ने जनपद पंचायत मंदसौर से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर नारेबाजी की। कलेक्टर कार्यालय में सहायक सचिवो ने झाडु निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि 8 फरवरी से चल रहे सहायक सचिवो की हडताल से पंचायतो के काम ठप्प पडे हुये है। ग्रामीण क्षैत्र की जनता परेशान है लेकीन सरकार के जिम्मेदारों का छः दिनो बाद भी ध्यान नही गया है। जिससे सहायक सचिवो में आक्रोश बडता जा रहा है 22 फरवरी तक शासन कोई ठोस निर्णय नही लेगा तो सहायक सचिवो के साथ में सचिव एवं सरपंच भी 23 फरवरी से पंचायतो के ताले लगाकर अनिश्चिकालीन हडताल करेगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!