बिहार के बदमाशों ने सतना में की युवक की हत्या

Updesh Awasthee
सतना। वैलेंटाइन डे के ठीक पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक ने कुछ दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था. माना जा रहा है कि इसी बात से खफा होकर प्रेमिका के परिजनों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया होगा.

शुक्रवार शाम को बिड़ला कॉलोनी में नई बस्ती निवासी सुनील तिवारी को बेहद करीब से हमलावारों ने गोली मार दी. सुनील को सीने और पेट में गोली लगी थीं. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सुनील ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था. युवती को वह बिहार से भगा कर लाया था. इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों जैतवारा थाना के अमिलपुर गांव में रहने लगे थे.

युवती के परिजनों को यह रिश्ता रास नहीं आ रहा था. वह बेटी के प्रेम विवाह के खिलाफ बताए जा रहे थे. कुछ दिन पहले ही युवती के परिजनों को दोनों के ठिकाने के बारे में पता चल गया था. इसके बाद वह अपनी बेटी को जबर्दस्ती बिहार लेकर लौट गए थे. इसके बाद सुनील की हत्या होने को पुलिस सीधे-सीधे प्रेम विवाह से जोड़कर देख रही है. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!