भोपाल। मप्र आशा व उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन के बैनर तले प्रदेशभर की आशा व उषा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नीलम पार्क में धरना दिया। धरने पर डटी महिलाओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान सभा हुई। जिसे पूर्व सांसद अनुसुइया उइके, संगठन की प्रदेशाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। विभा ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर की 85 हजार महिलाएं राजधानी में बेमुद्दत हड़ताल करेंगी। धरना स्थल पर नेशनल रुरल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर भी पहुंचे थे।