विंध्याचल भवन भोपाल पर हुई कर्मचारियों की द्वार सभा

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयुक्त सचिव लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की 71 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु गठित अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज कर्मचारियों की एक सभा दोपहर  1.30 बजे विंध्याचल भवन भोपाल पर आयोजित की।

प्रदेशव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण एवं मांगों की दी जानकारी
आज गुरूवार 18 फरवरी को दोपहर भोजन अवकाश में 1.30 बजे विंध्याचल भवन पर सम्पन्न हुई द्वार सभा में अधिकारी कर्मचारियों को आंदोलन के दूसरे चरण अधिकारी कर्मचारियों को आंदोलन के दूसरे चरण एवं मांगों की जानकारी देते हुए कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की 71 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु तीन चरणों का प्रदेशव्यापी आदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में 1 मार्च 2016 को पूरे प्रांत में कर्मचारी अधिकारी जिला कलेक्टर कार्यालयों पर धरना देंगे।

इन नेताओं ने किया सम्बोधित
द्वार सभा को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी सर्वश्री भुवनेश पटेल, वीरेन्द्र खोंगल, एल.एन. कैलासिया, अरूण द्विवेदी, निहाल सिंह जाट, लक्ष्मीनारायण शर्मा, एम.पी. द्विवेदी,मोहन सिंह चंदेल, श्रीमती पाटिल आदि ने संबोधित किया ओर विस्तार से मांगों की जानकारी देते हुए अधिकारियों कर्मचारियों से एक मार्च को अयोजित धरने में सम्मिलित होने का आव्हान किया।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी भुवनेश पटेल, वीरेन्द्र खोंगल, एल.एन. कैलासिया, अरूण द्विवेदी, निहाल सिंह जाट, लक्ष्मीनारायण शर्मा, एम.पी. द्विवेदी,मोहन सिंह चंदेल, श्रीमती पाटिल, गोतम कठाने, लाखन सिंह परमार, रविकांत बरोलिया, प्रमोद तिवारी, सोहनदास शर्मा, संतोष परमार, विजय नेमा, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!