देखिए SUNNY LEONE का विवादित इंटरव्यू

Updesh Awasthee
सनी लियोनी की आने वाली फिल्‍म मस्तीजादे को लेकर एक टीवी चैनल में साक्षात्कार के लिए गए अभिनेत्री सनी लियोनी से ऐसे सवाल पूछे गए कि हड़कंप मच गया। पूरा सोशल मीडिया सनी लियोनी से पट गया। देखते ही देखते बॉलीवुड इडंस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां मैदान में कूद गईं और जमकर बयानबाजी हुई।

असल में इस साक्षात्कार में पत्रकार ने सनी लियोनी से वो सारे सवाल पूछे जो आमतौर पर रूढ़िवादी लोग सनी से पूछे जाने की मांग करते रहते हैं, जैसे- 
'क्या आपको पोर्न स्टार होने पर गर्व है?', 
'क्या आप सोचती हैं कि आप एक अभिनेत्री हैं?', 
'क्या आपको अभिनय आता है?', 
'क्या सोचती हैं कि आमिर खान आपके साथ काम करेंगे', 
'आपको बॉलीवुड में एक वैसी वाली आइटम लड़की के तौर देखा जाता है, आपको पता है?', 
'आप कहती हैं कि अपको अपने बीते कल पर कोई पछतावा नहीं है, आपको क्या लगता है कितने लोगों की ख्वाहिश पोर्न स्टार बनना होता है?'।

यह वीडियो देखने के बाद पूरा बॉलीवुड एक सुर में सनी के समर्थन में आग गया। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने मुद्दे पर अपनी राय रखी। आप भी देखिए: 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!