मप्र के दलित IAS अफसरों ने किया जलसमाधि का एलान

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य सरकार से नाराज चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश थेटे और शशि कर्णावत वित्त मंत्री जयंत मलैया से मिलने मंत्रालय पहुंचे। वे मंत्रालय की मंजिल पर एकसाथ पहुंचे लेकिन उस समय वित्त मंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बैठक में व्यस्त थे। सवा घंटे इंतजार के बाद केवल 15 मिनट की मुलाकात हुई।

शशि कर्णावत ने मंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि उन्‍हें अधूरा नहीं पूरा न्‍याय चाहिए। न्‍याय नहीं मिलने पर वे हनुमंतिया में होने वाली कैबिनेट की बैठक के दौरान जल समाधि ले लेंगी। थेटे ने बाहर निकलर कहा कि हम लोग शशि कर्णावत के जीवन निर्वाह भत्‍ता की राशि 50 फीसदी से 75 फीसदी करने की मांग को लेकर गए थे।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा उज्जैन के एक मामले में राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद से नाराज चल रहे आईएएस अधिकारी थेटे और निचली अदालत से सजा मिलने के बाद से निलंबित चल रही शशि कर्णावत को आज वित्त मंत्री मलैया ने मिलने बुलाया था। दोनों अधिकारी एकसाथ मुलाकात के लिए मंत्रालय पहुंचे तो मंत्री सीएम के साथ मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने मंत्री के कक्ष में ही इंतजार किया।

गौरतलब है कि थेटे और कर्णावत की नाराजगी राज्य सरकार से इतनी ज्यादा रही है कि उन्होंने एक संगठन के बैनर तल धरना भी दिया था। इस धरने के सार्वजनिक मंच से ही दोनों अधिकारियों ने अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!