ग्वालियर। प्लॉट दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने सेना के जवान की पत्नी से दुष्कर्म कर दिया। घटना 2 महीने पहले मुरार के सीपी कॉलोनी में हुई थी। प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को धमकी देकर शिकायत करने जाने से रोका था। महिला तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंची, लेकिन घटना के समय पहना गया पेंट सुरक्षित रखा और पति के आने के बाद पेंट को सबूत के रूप में लेकर मुरार थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
टीआई मुरार रविंद्र गुर्जर के अनुसार सेना के जवान की पत्नी शहर में प्लॉट खरीदना चाहती थी। इस दौरान उसका संपर्क सीपी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रताप भदौरिया से हो गया था। चंद्रप्रताप ने 25 नवंबर को महिला को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को धमकी भी दी महिला का पति जब ड्यूटी से लाैटा तो उसने घटना बताई और इसके बाद मामला दर्ज करा दिया।