जबलपुर। जिला पंचायत सीईओ नेहा मराव्या का गुरुवार को दतिया अपर कलेक्टर वाला तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। शनिवार को फिर संशोधित आदेश जारी किया गया। बदले हुए आदेश के मुताबिक अब श्रीमती मराव्या अपर कलेक्टर नहीं बल्कि राज्य शिक्षा केंद्र में अपर संचालक का पद संभालेंगी। कलेक्ट्रेट में शनिवार की सुबह दफ्तर खुलते ही आदेश की कॉपी पहुंची। लेकिन इस आदेश के बारे में संभवतः सीईओ को जानकारी शाम होते तक लगी। क्योंकि कलेक्टर ग्रामीण क्षेत्र के निरीक्षण पर थे और वे शाम तक वापस नहीं आए थे। हालांकि विभागीय स्तर पर जिला पंचायत तक तबादला आदेश की कॉपी को भेजा गया। पूरे दिन सीईओ ने रूटीन काम किया और कई बैठकों में शामिल हुई।