नई दिल्ली। सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी सीक्रेट फाइलें शनिवार को पब्लिक होने जा रही हैं। बोस फैमिली की मौजूदगी में नरेंद्र मोदी इन्हें जारी करेंगे। पहली किस्त में 100 और इसके बाद हर महीने 25-25 फाइलों को पब्लिक किया जाएगा।
इन फाइलों में से कुछ चिटि्ठयां मिली हैं। फाइलों में जवाहर लाल नेहरू की इंग्लैंड के तब के पीएम क्लीमेंट एटली को लिखी वो चिट्ठी भी है, जिसमें नेहरू ने बोस को वॉर क्रिमिनल कहा था। ये चिटि्ठयां नेहरू ने 27 दिसंबर, 1945 को लिखी थीं। लेकिन इसके नीचे नेहरू का सिर्फ नाम लिखा है। उनका सिग्नेचर नहीं है।
नेहरू ने कहा था बोस पर कार्रवाई करने को...
नेहरू ने एटली को लिखा था- "मुझे अपने भरोसेमंद सूत्र से पता चला है कि सुभाष चंद्र बोस जो आपके वॉर क्रिमिनल हैं, उन्हें स्टालिन ने रूसी सीमा में दाखिल होने की मंजूरी दे दी है।" "यह रूस द्वारा किया गया धोखा है, क्योंकि रूस ब्रिटिश-अमेरिकन अलायन्स का समर्थक है। रूस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप इस पर ध्यान दें और जो सही लगे वो एक्शन लें।"