भोपाल। बिजली कंपनी में संविदा पर पदस्थ एक महिला अधिकारी से ज्यादती की कोशिश का मामला सामने आया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक 28 वर्षीय महिला अफसर पिपलानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि बिजली कंपनी में पदस्थ टेस्टिंग सहायक अर्पित उपाध्याय ने शनिवार रात दस बजे उन्हें मिस्ड कॉल किया था। कॉलबैक करने पर आरोपी ने कहा कि मैडम एक टेस्टिंग लेटर पर साइन करवाने हैं। इसके लिए उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपी घर में दाखिल हो गया और उसने हरकतें शुरू कर दीं। महिला का शोर सुनकर पड़ोसियों ने आवाज दी। इससे घबराकर आरोपी भाग निकला। अगले दिन वे माता-पिता से मिलने भोपाल से बाहर चली गईं। मंगलवार दोपहर परिजन के साथ पिपलानी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। संविदा महिला अधिकारी के रेप की कोशिश
1/20/2016 12:19:00 PM
भोपाल। बिजली कंपनी में संविदा पर पदस्थ एक महिला अधिकारी से ज्यादती की कोशिश का मामला सामने आया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक 28 वर्षीय महिला अफसर पिपलानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि बिजली कंपनी में पदस्थ टेस्टिंग सहायक अर्पित उपाध्याय ने शनिवार रात दस बजे उन्हें मिस्ड कॉल किया था। कॉलबैक करने पर आरोपी ने कहा कि मैडम एक टेस्टिंग लेटर पर साइन करवाने हैं। इसके लिए उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपी घर में दाखिल हो गया और उसने हरकतें शुरू कर दीं। महिला का शोर सुनकर पड़ोसियों ने आवाज दी। इससे घबराकर आरोपी भाग निकला। अगले दिन वे माता-पिता से मिलने भोपाल से बाहर चली गईं। मंगलवार दोपहर परिजन के साथ पिपलानी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। | भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
