गड़रिया गिरोह का सरगना मारा गया, घायल दस्यु सुंदरी फरार

शिवपुरी। एसपी शिवपुरी मों.यूसुफ कुर्रेशी का शिवपुरी कार्यकाल का आज का दिन सबसे उल्लेखनीय हो गया। पुलिस कप्तान के निर्देशन में आज जिले में पनप रही गडरिया गैंग के सरगना डकैत चंदन गडरिया को मार गिराया और उसकी गर्लफ्रेंड चंदा गड़रिया में भी गोली लगने की खबर भी आ रही है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे एसपी शिवपुरी को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि सुरवाया थाना अतंर्गत अमोला और करमई के जंगलों में गड़रिया गैंग की मूवमैंट है। मुखबिर की इस सूचना पर एसपी शिवपुरी ने एडी टीम सहित अन्य पुलिस बल को मुखबिर के बताए गए पोंईट पर दबिश देने के आदेश दिए। एसपी शिवुपरी भी करमई के जंगलो में रात साढे तीन बजे पहुंच गए। 

पुलिस को जंगलों सर्चिग में गैंग दिखाई दी। बताया जा रहा है गड़रिया गैंग ने पुलिस को देखकर फायरिंग झोक दी। पुलिस ने भी गड़रिया गैंग पर फायरिंग शुरू कर दी। आधा घंटे तक पुलिस और गड़रिया गैंग के बीच आमने सामने की फायरिंग की। इस आमने सामने की फायरिंग में पुलिस ने गड़रिया गैंग के सरगना और 30 हजार के ईनामी डकैत चंदन गड़रिया को मार गिराया। 

आज हुई इस मुठभेड में गिरोह के बाकी सदस्य भागने में सफल रहे। सूत्रो को कहना है कि इस मुठभेड में एक अन्य किसी डकैत को गोली लगने की भी खबर आ रही है और घायल डकैत का नाम चंदा गडरिया बताया जा रहा है। 

पुलिस की अभी कई टीमे करमई के जंगलों में डकैतो की संर्चिगं करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस आमने-सामने की फायरिंग में चंदन गडरिया के सीने में गोली लगी है और कितनी गोलिया लगी है यह पीएम रिर्पोट के बाद ज्ञात हो पाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!