
Every fairy tale has a wicked witch or an evil step~mother! Mine just arrived! @iKabirBedi just married @parveendusanj .
कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे लेकिन परवीन से उन्होंने शादी नहीं की।
कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म 'हैलो कौन है?' से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद कबीर का दूसरी शादी में भी तलाक हो गया।
कबीर ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी, 2005 में ये रिश्ता भी तलाक पर खत्म हुआ।
-इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। जिनसे उन्होंने 15 जनवरी को शादी की।