पदोन्नति न होने से खफा अध्यापक: 1 फरवरी से देंगें धरना

मंडला। जिले में कार्यरत अध्यापको की पदोन्नति कार्यवाही न होने से जिले के अध्यापकों में गहरा आक्रोश है और पदोन्नति की कार्यवाही नहीं किये जाने पर अध्यापकों ने आंदोलन का मन बना लिया है। राज्य अध्यापक संघ के जिला शाखा अध्यक्ष डी.के.सिंगौर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एलान के मुताबिक 1 फरवरी से जिले भर के अध्यापक जिला मुख्यालय मंे धरना प्रदर्शन करेंगें। 

ज्ञातव्य हो कि  जिले में सर्व शिक्षा अभियान के  सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 365 पद स्वीकृत थे जिसमें से 210 पदों पर 2012 में जिला पंचायत द्वारा पदोन्नति हो चुकी है शेष 155 पदों पर 2013 में पदोन्नति कर दी जानी चाहिये थी लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी पदोन्नति कार्यवाही नहीं की गई। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 92 पद स्वीकृत है। इस पर भी पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की गई है। नये स्वीकृत पदों पर भी पदोन्नति शेष है। वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 100 से उपर पद स्वीकृत है, जिन पर पदोन्नति शेष है। शासन के नवीनत्तम निर्देशो के अनुसार सभी रिक्त पदो ं पर पदोन्नति हो जानी चाहिये थी। राज्य अध्यापक संघ ने 20 दिन पूर्व ही चेता दिया था कि 30 जनवरी तक पदोन्नति सूची जारी न हुई तो 1 फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जायेगा। राज्य अध्यापक संघ के डी.के.सिंगौर,रवीन्द्र चैरसिया, सुनील नामदेव,संजीव दुबे,संजीव सोनी,गंगाराम यादव,उमेश यादव,राजेश मिश्रा,राजकुमार रजक, मंशाराम झारिया विनोद गोयल,नंदकिशोर मार्को राकेश जायसवाल ने सभी से धरना मंें भाग लेने की अपील की है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!