शहरी इलाकों में बीजेपी का बायकॉट: छग में 11 में से 8 हारी

रायपुर।  प्रदेश के ग्यारह नगरीय निकायों में हुए चुनाव में भिलाई ननि व चार नगर पालिकाओं में कांग्रेस को जबरदस्त सफलता मिली है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने 8 निकायों में जीत  का परचम फहराया है। भाजपा को केवल तीन नगर पंचायतों में सफलता मिली है। सर्वाधिक चौंकाने वाला परिणाम भिलाई नगर निगम का रहा। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने सर्वाधिक 45799 मतों से महापौर का चुनाव जीता। प्रेमनगर  नगर पंचायत में सबसे कम 52 वोटों से भाजपा की दुलारीबाई अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई हैं। भैरमगढ़, बैकुंठपुर, खैरागढ़, शिवपुर चरचा, प्रेमनगर, नरहरपुर नगर पंचायत भाजपा से छीनने में कांग्रेस सफल रही है।

भिलाई नगर निगम सहित नगर पंचायत भोपालपट्नम व कोंटा सीट दुबारा कांग्रेस की झोली में आए हैं। नगर पालिका जामुल में कांग्रेस की सरोजनी चन्द्राकर, खैरागढ़ में मीरा चोपड़ा, शिवपुर चरचा में अजीत लकड़ा व बैकुण्ठपुर में अशोक जायसवाल ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत मारो में कांगे्रस की फ ोहारा बाई, कोंटा में मौसम जया, भोपालपट्नम में कामेश्वर गौतम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भैरमगढ़ नगर पंचायत में भाजपा के दशरथ परभुलिया, नरहरपुर में भोपेश नेताम और प्रेमनगर में दुलारी बाई अध्यक्ष का चुनाव जीत गई हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के ग्यारह नगरीय निकायों में 28 दिसम्बर को मतदान हुआ था। शुक्रवार को सुबह मतों की गिनती शुरू हुई। प्रारंभ से कांगे्रस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे। सबसे प्रतिष्ठित व चुनौतीपूर्ण सीट भिलाई नगर निगम थी। कांगे्रस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन सहित दिग्गज नेता वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सत्यनाराण अगव्राल को सर्वाधिक मतों के अंतर से हराया है। यहां सबसे कम 57 प्रतिशत मत हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को कुल 1 लाख 15 हजार 485 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी विद्यारतन भसीन को 69 हजार 7 सौ मत मिले। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह सीट काफी प्रतिष्ठापूर्ण थी। 
कई दिग्गज मंत्रियों के अलावा सत्ता-संगठन के तमाम नेताओं को यहां लगाया गया था, लेकिन गुटबाजी व अंतर्कलह के चलते भाजपा लंबे अंतराल से चुनाव हार गई। नवगठित जामुल, खैरागढ़, बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा नगर पालिका कांग्रेस के खाते में गई है। आधा दर्जन नगर पंचायतों में तीन-तीन सीटें क्रमश: भाजपा व कांग्रेस की झोली में गई है। प्रेमनगर, नरहरपुर व भैरमगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर भाजपा ने अपनी लाज बचाई है।

सरकार से जनता का मोहभंग : भूपेश
नगरीय चुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि प्रदेश सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। रमन सिंह सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता के बीच गहरी नाराजगी के कारण आया है। इससे अब हम और मजबूती से जनता के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कांगे्रस को मिला जनादेश के लिए जनता का आभार  व्यक्त किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!