भोपाल। राजधानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की मौत गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से हुई है। इसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। बाद में टीआई मनोज पटवा ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
साकेत नगर निवासी पुनीत सिंह मान ने बताया कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय संगीता को हार्निया के ऑपरेशन के लिए 7 दिसंबर को कोलार रोड के जेके अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उनका ऑपरेशन होना था। इसके पहले बुधवार सुबह संगीता को एक इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाने के महज आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई।