स्कूल जा रही छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के डिचांव गांव से प्रकाश में आया है। जहां स्कूल जा रही एक चौदह वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। बाद में एक कार में छह युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक उसका पड़ोसी बताया जा रहा है। 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम राहुल (19), सूरज (19), संदीप (21), रमेश (27) और नरेंदर (20) हैं। इनका एक साथी 23 वर्षीय अमन फरार है। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सवेरे साढ़े सात बजे के आसपास की है। पश्चिमी दिल्ली के जल विहार इलाके में रहने वाली छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। तभी उसके घर के पास से इन युवकों ने कथित तौर पर एक सफेद टाटा सूमो में उसे जबरदस्ती बिठा लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता राहुल को जानती है और वह उसका पड़ोसी है लेकिन वह अन्य लोगों को नहीं पहचान सकी। हालांकि ये सभी भी उसी इलाके के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को नजफगढ़ के पास एक सुनसान इलाके में डिचांव गांव में ले गये और वहां पर कार के अंदर ही उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर आराेपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!