मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी

इंदौर। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही 16 दिसंबर से मलमास लगेगा। इसके साथ ही विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश सहित विभिन्न मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। पंचांगों के अनुसार अब तीन दिन और शहनाई बजेगी और विवाह के सिर्फ 3 मुहूर्त शेष बचे हैं। इसके बाद सीधे अगले साल विवाह के 28 मुहूर्त हैं।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर को दोपहर 2.42 बजे होगा। सूर्य धनु राशि में अगले वर्ष 14 जनवरी रात 2.41 तक रहेगा। इसके चलते मांगलिक कार्य नहीं होंगे। पं. ओम वशिष्ठ के अनुसार धनुर्मास में भजन-पूजन, तीर्थ यात्रा को विशेष पुण्यदायी बताया गया है। अब इस वर्ष 12, 13 व 14 दिसंबर सहित विवाह के अंतिम 3 मुहूर्त शेष बचे हैं। इसके बाद 14 जनवरी को रात 2.42 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।

मकर सक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके बाद 16 से विवाह मुहूर्त की शुरुआत होगी। ज्योतिर्विद देवेंद्र कुशवाह के अनुसार वर्ष 2016 में जनवरी माह में 16, 19, 20, 29 को, फरवरी में 4, 5, 22, 24 और मार्च में 2, 5, 10 को विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद अप्रैल में 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 26, 27 के अलावा नवंबर में 16, 23, 24 और दिसंबर में 1, 3, 8, 9, 12 तारीख विवाह की तिथियां दी गई हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही 16 दिसंबर से मलमास लगेगा। इसके साथ ही विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश सहित विभिन्न मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। पंचांगों के अनुसार अब तीन दिन और शहनाई बजेगी और विवाह के सिर्फ 3 मुहूर्त शेष बचे हैं। इसके बाद सीधे अगले साल विवाह के 28 मुहूर्त हैं।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर को दोपहर 2.42 बजे होगा। सूर्य धनु राशि में अगले वर्ष 14 जनवरी रात 2.41 तक रहेगा। इसके चलते मांगलिक कार्य नहीं होंगे। पं. ओम वशिष्ठ के अनुसार धनुर्मास में भजन-पूजन, तीर्थ यात्रा को विशेष पुण्यदायी बताया गया है। अब इस वर्ष 12, 13 व 14 दिसंबर सहित विवाह के अंतिम 3 मुहूर्त शेष बचे हैं। इसके बाद 14 जनवरी को रात 2.42 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।

मकर सक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके बाद 16 से विवाह मुहूर्त की शुरुआत होगी। ज्योतिर्विद देवेंद्र कुशवाह के अनुसार वर्ष 2016 में जनवरी माह में 16, 19, 20, 29 को, फरवरी में 4, 5, 22, 24 और मार्च में 2, 5, 10 को विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद अप्रैल में 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 26, 27 के अलावा नवंबर में 16, 23, 24 और दिसंबर में 1, 3, 8, 9, 12 तारीख विवाह की तिथियां दी गई हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!