DAVV: लड़कियों को लेकर आधीरात को लौटा पुरुष टीम का मैनेजर

इंदौर। झांसी में हुए जोन स्तर फेस्टिवल में पुरुष टीम का मैनेजर लड़कियों को अपने साथ लेकर गायब हो गया, एवं रात 3 बजे वापस लौटा। महिला मैनेजर ने लड़कियों को वापस अपने संरक्षण में लेने से इंकार कर दिया। 

झांसी में जोन स्तर फेस्टिवल में डीएवीवी की टीम भी गई थी। फेस्टिवल के आखिरी दिन अचानक सारी की सारी लड़कियां गायब हो गईं। केंप में उनकी मैनेजर आकांक्षा जैन अकेली रह गईं। रात 3 बजे लड़कियां पुरुष मैनेजर पीयूष केंदुरकर के साथ लौटीं। पीयूष ने बताया कि वो सभी लड़के लड़कियों को कैम्पफायर में लेकर गए थे, लेकिन महिला मैनेजर का सवाल था कि उनसे बिना अनुमति लिए, लड़कियों को अपने साथ क्यों ले जाया गया। महिला मैनेजर ने लड़कियों को हॉस्टल में वापस लेने से इंकार कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद लड़कियों को वापस लिया गया। आकांक्षा ने इसकी शिकायत कुलपति को भी की परंतु प्रबंधन ने मामले में लीपापोती कर दी। उनके हिसाब से सबकुछ सामान्य है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!