पटवारियों का कुछ करो साहब, नहीं तो दंगा हो जाएगा: कलेक्टर

भोपाल। पटवारियों की हड़ताल ने हालात खराब कर दिए हैं। सरकार ने मुआवजा कलेक्टर के पास भेज दिया है, किसान कलेक्टर रोज आफिस आ रहे हैं, लेकिन मुआवजा वितरण नहीं हो पा रहा, क्योंकि पटवारी हड़ताल पर हैं। हालात यह हो गए कि छतरपुर कलेक्टर को मुख्यसचिव को इससे अवगत कराना पड़ा। उन्होंने लिखा है कि यदि पटवारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई, मुआवजा नहीं बंटा तो यहां उपद्रव हो सकता है।

परेशान कलेक्टर डा. मसूद अख्तर ने गुरुवार को प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुआवजा वितरण के काम की गति धीमी होने के कारण चिंता जताई है। साथ ही इससे लोक उपद्रव भड़कने तक की आशंका व्यक्त की है।

कलेक्टर ने प्रमुख सचिव को पत्र में लिखा है कि मुआवजा राशि वितरण का काम बहुत ही धीमा है। इसका एक कारण के रूप में पटवारियों की हड़ताल का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि मुआवजा वितरण के लिए जरूरी किसानों के बैंक खातों की जानकारी, शपथ पत्र की जानकारी जैसे कार्य बाधित हो रहे हैं। मुआवजा राशि का वितरण समय सीमा में करना मुश्किल हो रहा है। इससे किसानों को असंतोष बढ़ने के साथ लोक अपद्रव भी हो सकता है।

डा. अख्तर ने लिखा है कि हड़ताल पर बैठे पटवारियों की मांगें सरकार के स्तर की हैं। इस कारण वे उन्हें कोई अाश्वासन भी नहीं दे सकते। मुआवजा वितरण कार्य में अक्षमता जताते हुए कलेक्टर ने प्रमुख सचिव से इस संबंध में मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई है।

पटवारियों की हड़ताल के कारण मुआवजा राशि का वितरण तेजी से नहीं हो पा रहा है। पटवारी इस काम के लिए ट्रेंड हैं। हमने दूसरे विभागों के कर्मचारियों को इस काम में लगाया है। राशि वितरण के काम में तेजी से कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वो पत्र सामान्य प्रक्रिया में लिखा है। हालात काबू में हैं।
डा. मसूद अख्तर, कलेक्टर छतरपुर 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!