खंडवा में महिला को नंगा कर घुमाया, नाले का पानी पिलाया

Updesh Awasthee
खंडवा। यहां एक गांव में आधीरात को ग्रामीणों ने महिला को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला। पति को बुरी तरह पीटा, फिर महिला के कपड़े फाड़ दिए, उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया और नाले का पानी पिलाया। ग्रामीणों की हैवानियत पता नहीं क्या क्या और करवाती, तब तक पुलिस आ गई।

मामला खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम बखार का है। जहां रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला के साथ शुक्रवार देर शाम को गांव की अन्य महिलाओं ने मारपीट करना शुरू कर दी। महिला को जादू-टोने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसी दौरान अन्य लोगों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन ग्रामीणों का दिल नहीं पसीजा। बीच-बचाव करने आए पति के साथ भी पिटाई की गई और फिर महिला को निर्वस्त्र हालत में ही गांव में घुमाया गया।

महिला के साथ करीब एक घंटे तक हैवानियत चलती रही। इस दौरान पति किसी तरह जान बचाकर खालवा पुलिस थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इस सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा और महिलाओं को ग्रामीणों को चंगुल से निकाला। पीड़िता को पहले खालवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!