118 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले उज्जैन कलेक्टर

उज्जैन। कलेक्टर कवींद्र कियावत 118 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा पर निकले। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी थे। उन्होंने पदयात्रा के दौरान विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक फेरबदल भी करवाए। यह यात्रा मात्र 3 दिनों में पूरी कर ली गई।

सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए वे स्वयं गांव-गांव जाकर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार दो दिनों में वे 70 किलोमीटर का रास्ता तय कर चुके हैं, उनके साथ विभागों के अधिकारी भी चल रहे हैं।

शुक्रवार से शुरू हुई इस यात्रा के दूसरे दिन शनिवार सुबह 5.30 बजे पदयात्रा शुरू कर वे शाम 6 बजे 30 किमी दूर अंबोदिया पहुंचे। दो दिन में उन्होंने 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ली है। रविवार को यह यात्रा समाप्त हुई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!