आरक्षण के विचार पर RSS अडिग: देशभर में समर्थन

नागपुर। गुरुवार को दशहरा रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरक्षण की जरूरत और समय सीमा पर समिति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर में शंकराचार्य और महात्मा बुद्ध के गुण थे।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। पूरी दुनिया को नेतृत्व देने वाला देश बनाना है। अब देश में विश्वास का माहौल बन रहा है। विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। योग और गीता की दुनिया में चर्चा हो रही है।

विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली शुरु हो गई है। इसमें डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि हैं।

संघ के इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए हैं। गडकरी और फडणवीस खाकी पैंट और काली टोपी में मंच पर उपस्थित हैं।                    

पिछले साल दशहरा रैली पर संघ प्रमुख भागवत के भाषण का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होने पर विवाद हो गया था। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इस बार भी दूरदर्शन उनके भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!