खरगोन में पथराव, आगजनी, फायरिंग, कर्फ्यू

खरगोन। दशहरा मैदान से लौट रहे लोगों पर पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए।  असामाजिक तत्वों ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोल दागने पड़े। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। इसके बाद भी आगजनी की घटनाओं के चलते कलेक्टर ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

गुरुवार देर शाम को काजीपुरा क्षेत्र में पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए। बड़ी संख्या में दशहरा मैदान से लौट रहे लोगों ने सुरक्षित जगह की तलाश में दौड़ लगा दी। इस वजह से शहर के एक बड़े हिस्से में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के बाद उपद्रवियों ने आगजनी शुरू कर दी। जनरेटर के अलावा कुछ बाइक और एक मकान में भी आग लगाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शुरूआत में हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़ें। पथराव और भगदड़ के बाद पूरे शहर के बाजार बंद हो गए। कुछ जगहों पर भीड़ जमा न हो इसलिए भी पुलिस ने दुकानें बंद करा दी।

शुरूआत में पुलिस ने कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 144 लागू की थी। बाद में पूरे शहर में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए। डीआईजी दिलीप आर्य ने मीडिया को बताया कि कुछ असामाजिक तत्व पथराव और आगजनी कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थें। उन्हें खदेड़ दिया गया है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!