जेल से छूटे सजायाफ्ता ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर लिया

मुरैना। खांदपुरा गांव में जेल से पैरोल पर छूटकर आए एक सजायाफ्ता ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। ऐसा क्यों किया, पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरैना के अम्बाह इलाके के खांदपुरा गांप में रहने वाले ज्ञान सिंह तोमर का किसी बात को लेकर पत्नी ऊषा से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित ज्ञान सिंह ने पिस्टल से पहले पत्नी में गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही पड़ोसी दौड़कर ज्ञान सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि पति-पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ज्ञान सिंह एक हत्या के आरोप में वह जेल में आजीवन सजा काट रहा था। 9 माह पहले ही जेल से पेरोल पर छूटा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!