बेगमगंज। बैंक और साहूकारों के कर्ज में डूबे किसान की सोयाबीन की फसल खराब हो जाने से परेशान रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम ढीलवार निवासी रामप्रसाद लोधो 50 बर्ष ने अपने खेत के पास पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है की प्रदेश के राजस्व मंत्री इसी क्षेत्र से आते है और उनके क्षेत्र के किसान आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो रहे है । बैंक और साहुकारो के कर्ज में डूबे किसान को अपनी बेटी की शादी की चिंता थी। जिसके चलते उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। किसान संघर्ष समिति ने मृतक किसान के परिवार को 10 लाख रू. की तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।
राजस्व मंत्री के क्षेत्र में किसान फांसी पर झूला
October 13, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
