रोटरी क्लब के गरबा में पाकिस्तानी झंडा

नीमच। रोटरी डायमंड ग्रुप के गरबा में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया। इसकी खबर मिलते ही विहिप ने हंगामा बरपा दिया। अंतत: पाकिस्तानी झंडा जलाया गया और कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।

घटना गांधी वाटिका की है। यहां पर रोटरी डायमंड ग्रुप ने डांडिया का आयोजन किया था। इस विशेष आयोजन में गुजरात के गैलेक्सी ग्रुप को भी गरबे की प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। अपनी एक प्रस्तुति के दौरान इस ग्रुप ने कई देशों के झंडे फहराए थे। जिनमें से एक पाकिस्तान का झंडा भी था।

पाकिस्तान का झंडा फहराते देख लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की जानकारी मिलने पर विहिप के जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागदा, निर्मल देव नरेला सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख आयोजको ने उनसे माफी मांगी, लेकिन इस पर भी मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा जला दिया गया। इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया गया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद को खत्म कराया गया और बाकी के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!