भोपाल में अध्यापक संविदा संघ की बैठक

भोपाल। राज्य कर्मचारी संघ भोपाल में अध्यापक संविदा संघ की बैठक हुई। उक्त बैठक मे संगठन द्वारा अध्यापको की मांगो हेतु अध्यापक एकजुटता के सम्बन्ध में विचार किया गया।

संघ के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा आगामी आंदोलन हेतु प्रांताध्यक्ष पद पर सी एल सिंह बघेल को सर्वानुमति से मनोनीत किया किया गया जबकि एमपी दुबे संघ में सरंक्षक पद पर रहेंगे। तय किया गया कि सीएम से मिलने हेतु प्रयास तेज करना, दिल्ली जाने की संभावना पर भी चर्चा हुई।

मोर्चा को मजबूत करने हेतु लिखित एजेंडा, सोशल मीडिया पर फैल रहीं भ्रामक जानकारियों को रोकना। कोर कमेटी पर विचार, मोर्चे के नियम सुनिश्चत करना ताकि अध्यापकों की जायज मांगो के लिये सतत आंदोलन को गति दी जा सके। सी.एम. द्वारा अध्यापको की मांगो को न माने जाने पर आप सब परिवार सहित दिल्ली जाने के लिये तैयार रहे।

उपरोक्त बैठक में भारतीय मजदुर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजपूत संघ के अध्यक्ष सी एल सिंह बघेल, महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान व सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

उक्त जानकारी अलीराजपुर के Shivraj Dawar ने साझा की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!