मोदी विरोधी संजय जोशी मप्र में भाजपा के सक्रिय सदस्य

भोपाल। जिसका नाम सुनते ही मोदी तनतना जाते हैं, ऐसे संजय जोशी को मप्र में भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया है जबकि मोदी ने उन्हें भाजपा से बाहर निकलवा दिया था। याद दिला दें कि संजय जोशी का सीडी कांड भी मप्र में ही हुआ था।

संजय जोशी को बीजेपी ने पन्ना जिले के देवेंद्रनगर मंडल से पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया है। संजय जोशी जैसे विवादित नेता को मध्यप्रदेश से एंट्री मिलने के बाद प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में हड़कंप का माहौल है।

पन्ना के भाजपा जिला मंत्री ने मीडिया से कहा है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी पन्ना और देवेंद्रनगर प्रवास पर आए थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशी से मंडल में सक्रिय सदस्य बनने का आग्रह किया था। उनके हामी भरने के बाद ही उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!