डूब मरो दिल्ली: 2 मासूम कन्याओं से गैंगरेप

नईदिल्ली। दिल्ली में 2 अलग अलग घटनाओं में 2 मासूम कन्याओं से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इसमें से एक पीड़िता महज ढाई साल की है जबकि दूसरी सिर्फ 5 साल की। यह देश की राजधानी के लिए डूब मरने लायक वारदात है। यदि दिल्ली इतनी असुरक्षित है तो देश में सुरक्षा की क्या उम्मीद करें।

पहली वारदात
दक्षिण दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल रात बाइक पर सवार दो लोगों ने ढाई वर्षीय एक लड़की को अगवा कर लिया और उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। स्थानीय लोगों ने लड़की को एक पार्क में खून से लथपथ पाया। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हो रहा है।

दूसरी घटना
तीन लोगों ने नशे में कल शाम पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में पांच वर्षीय एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी प्रकाश, रेवती और सीताराम को पकड़ लिया। आरोपियों की पिटाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

घोटालों के लिए नहीं चुनते सरकार
सरकार को अब यह समझ लेना चाहिए कि उसका चुनाव घोटालों के लिए नहीं होता। नागरिकों की सुरक्षा सरकारों का पहला कर्तव्य है औ यदि वो अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा सकती तो उसकी तमाम कवायदों का कोई अर्थ नहीं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!