भोपाल। संविलियन एवं 6वें वेतनमान की दोनों किश्ते एकसाथ लेने के लिए आमरण अनशन पर बैठे आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल का आमरण अनशन समाप्त हो गया है। श्री पटेल भोपाल छोड़कर चले गए हैं, लौटने के बाद उन्होंने यह जरूर कहा है कि वो वापस आएंगे। जबकि उनके कुछ साथी अब दिल्ली कूच करने की बात कर रहे हैं।
Bharat Patel ने अपना आमरण अनशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करते हुए अपनी एफबी पर लिखा है कि मध्यप्रदेश के अध्यापक संविदा शिक्षक संवर्ग के साथियोँ आप सभी भोपाल मे धरने की अनुमिति न मिलने की परवाह न करे हम सभी शीघ्र ही भोपाल कूच करेगे और जब तक आप अपनी माँगोँ को लेकर अपने अपने जिला। ब्लाक के प्रत्येक स्कूल की स्वेच्छा से तालाबंदी करे और एकजुट होकर धरना भूखहड़ताल करेँ । साथियो आपके आन्दोलन को कूचलेवाले वाले और डरबाने प्रत्येक विभागीय आदेशो की प्रतियाँ जला दो । मध्यप्रदेश का एक एक अध्यापक संविदा शिक्षक संवर्ग के साथियो सरकार की इस लाठी चार्च और दबनकारी कार्यवाही का जबाब देने के लिए हम तैयार रहे । साथियो हम इसबार अधिक से अधिक संख्या मेँ भोपाल राजधानी पहूचेगे । और जबतक हमारी शिक्षा विभाग मेँ सविलियन , समान कार्य के लिए समान वेतनमान एवं अन्य माँगे नही मानी जाती है तब तक हम आन्दोलन को जारी रखेगे ।।इस बार ,आर या पार जय आस ।। आपका साथी भरत पटेल प्रांताध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ मध्यप्रदेश ।।

