हार्दिक पटेल में जाल में उलझे प्रवीण तोगड़िया

Updesh Awasthee
भोपाल। वीएचपी चीफ प्रवीण तोगड़िया, हार्दिक पटेल के जाल में उलझ गए हैं। वो जाति से पटेल हैं एवं गुजरात से आते हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें तोगड़िया आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल व उनके साथियों के बीच नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि तोगड़िया भी हार्दिक को समर्थन दे रहे हैं। तोगड़िया ने इस खबर का पुरजोर खंडन किया है।

तोगड़िया ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जो इन खबरों के पीछे हैं। उन्होंने इंटरनेट से प्राप्त तस्वीरों के दुरूपयोग को लेकर एक बयान में दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात करता हूं। उनमें से कई मेरे साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताते हैं और मैं शिष्टाचार के चलते तैयार हो जाता हूं। यद्यपि ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल शरारत के लिए करना खेदजनक है, चाहे वह मुख्यधारा की मीडिया में हो या सोशल मीडिया में।

कुल मिलाकर हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन ने शेर की तरह गरजने वाले तोगड़िया को सफाई पेश करने पर मजबूर कर दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!