झाबुआ ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, परिवार को छोड़ा

Updesh Awasthee
भोपाल। पेटलवाद ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेंद्र कांसवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने 90 मौतों के गुनहगार राजेंद्र कास्वा को महाराष्ट्र बार्डर से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजेंद्र कांसवा की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राजेंद्र की पत्नी, बेटे और बेटी के अलावा भाई को हिरासत में लेने के पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। साथ ही मोबाइल सर्विलांस के जरिए भी पुलिस को राजेंद्र की लोकेशन मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे महाराष्ट्र की सीमा से धरदबोचा। पुलिस ने पत्नी और बच्चों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!