भोपाल। अध्यापकों की हड़ताल के बाद आज उपलब्ध जानकारी के अनुसार लगभग सभी अध्यापक एवं संविदा शाला शिक्षक ने अपनी उपस्थिति दे दी है। विगत 13 सितम्बर से हड़ताल के तहत अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय जबलपुर ने गत 23 सितम्बर को आदेश दिये थे कि कोई भी अध्यापक तथा गैर-शैक्षणिक अमला हड़ताल में शामिल नहीं रहेगा। अध्यापक 24 सितम्बर से अपने काम पर वापस लौट आयेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने भी कड़े निर्देश जारी किये थे कि सभी अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक उच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन करें।
हड़ताली शिक्षक काम पर लौटे: सरकार का दावा
September 26, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
