रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। टीकमगढ़ जिले के लिये भारतीय थल सेना में सैनिकों की भर्ती रैली 29 अक्टूबर 2015 को इंदिरा गांधी ईन्जीनियरिंग काॅलेज ग्राउंड, सागर में सुबह 3 बजे से आयोजित की जायेगी। यह भर्ती रैली अशोक नगर तथा टीकमगढ़ जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिये है। यह रैली सभी ट्रेडो के लिये आयोजित की जा रही है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दलाल या अन्य प्रलोभन से भ्रमित न हो क्योंकि सेना में भर्ती केवल गुणवत्ता के आधार पर ही होती है। यदि कोई व्यक्ति अभ्यर्थी को भर्ती करवाने की वादा करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को दें। अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर टेलीफोन नं. 0751-2466414 से संपर्क कर सकते है।
सागर में सेना की भर्ती रैली
September 24, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
