अध्यापक: अनशन स्थल पर लौटे पटेल, बिना अनुमति प्रदर्शन जारी

Updesh Awasthee
भोपाल। गई रात हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल भेजे गए आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल अनशन स्थल पर लौट आए हैं। मंगलवार को प्रशासनिक अनुमति खत्म हो जाने के बावजूद प्रदर्शन लगातार जारी है। हरितालिका तीज होने के कारण महिलाएं व्रत उपवास कर रहीं हैं जबकि कई अन्य जिलों के अध्यापकों के आने का सिलसिला जारी है।

सुबह सवेरे पुलिस ने अध्यापकों पर लाठीचार्ज की तैयारी कर ली थी। उम्मीद थी कि अनुमति के बाद अनशन पर डटे अध्यापकों को जबरन खदेड़ दिया जाएगा परंतु दोपहर तक ऐसा नहीं हुआ। भरत पटेल वापस लौट आए और अनशन जारी है। श्री पटेल ने अन्न जल सब त्याग दिया है। उनके साथ करीब 40 अध्यापक अनशन पर हैं जबकि प्रदर्शन स्थल पर अध्यापकों की संख्या 3000 के आसपास रही। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!