शिवराज को सद्बुद्धि के लिए अध्यापकों ने किया यज्ञ

Updesh Awasthee
शिवपुरी। समान कार्य समान वेतन को लेकर अध्यापकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। शनिवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिये संगीतमय सुंदरकांड व हवन का आयोजन किया इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में अध्यापक मौजूद थे।

विधायक और जनपद अध्यक्ष पहुॅचे धरना स्थल पर
अध्यापकों के आंदोलन को कांग्रेस ने भुनाना शुरू कर दिया है। शनिवार की दोपहर कोलारस से कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव व पोहरी जनपद अध्यक्ष प्रदुम्न वर्मा धरना स्थल पर डटे नजर आये दोनो ही नेताओं का कहना था कि अध्यापकों की मांगे जायज है और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुये सरकार को अविलंब अध्यापकों के हक में निर्णय लेना चाहिये। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!