कुत्ते के साथ सोती थी पत्नी, मना किया तो मायके चली गई

बेंगलुरु। यहां शादी के बाद ससुराल आई लड़की अपने पालतू कुत्‍ते को भी अपने साथ रखने की जिद पर अड़ गई। पति और और ससुराल वालों ने जब इसका विरोध किया तो लड़की ने ससुराल छोड़ने का फैसला कर लिया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन काउंसलिंग के बाद भी लड़की कुत्‍ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।

क्या है मामला
निमेष और काव्या (दोनों बदले हुए नाम) की शादी जनवरी 2014 में हुई। दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं। शादी के एक हफ्ते बाद जब काव्या ससुराल पहुंची तो अपने साथ दो लेब्राडोर डॉग्स लेकर आई। ससुराल वालों को लगा कि काव्या कुछ दिन बाद इन पेट्स को वापस अपने घर कोच्चि भेज देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार, निमेष ने पत्नी से कहा कि वह फैसला कर ले कि उसे अपने पेट्स के साथ रहना है या ससुराल वालों के साथ। काव्या ने पेट्स के लिए ससुराल छोड़ने का फैसला कर लिया।

पति को क्या परेशानी
काव्या के पति निमेष का कहना है कि काव्या के पेट्स ने उनका घर में रहना मुश्किल कर दिया है। ये पेट्स पूजा घर, किचन में घुस जाते हैं और सोफे पर भी बैठते हैं। निमेष के मुताबिक, हद तो तब हो जाती है जब काव्या अपने बेड पर भी इन पेट्स को साथ सुलाती है। निमेष के मुताबिक, इस वजह से प्राइवेसी पर असर पड़ता है। निमेष ने कहा, “जब मैंने इसका विरोध किया तो काव्या ने मुझे बाहर जाकर सोने को कह दिया।” निमेष की फैमिली का कहना है कि वे जब पार्टी या डिनर के लिए जाते हैं तो काव्या वहां भी इन पेट्स को ले जाती है।

पुलिस तक पहुंचा मामला
निमेष की फैमिली ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने काव्या को काउंसलिंग के लिए बुलाया तो उसने साफ कह दिया कि ये पेट्स उसकी जिंदगी हैं और वह इनसे अलग नहीं रह सकती। पुलिस ने मामले को महिला सहायवाणी हेल्पलाइन को सौंप दिया है। इस हेल्पलाइन की हेड का कहना है कि वह इस घटना से सरप्राइज्ड नहीं हैं, क्योंकि पेट्स की वजह से ब्रेकअप के कई मामले उन्होंने देखे हैं। फिलहाल, काव्या ससुराल से अलग रह रही है। उसका कहना है कि जब तक उसके पेट्स को उसके साथ रहने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक वह ससुराल नहीं लौटेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!