भारत में लड़कियों के लिए एक तालिबानी कॉलेज

नईदिल्ली। जी हां, यह लड़कियों के लिए एक तालिबानी कॉलेज है और यह भारत में ही स्थित है। इस कॉलेज में लड़कियों के लिए जो रूल्स बनाए गए हैं उसे पढ़कर तो तालिबान भी शरमा जाए। नाम है  श्रीसांई राम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यह चेन्नई में स्थित है।

कॉलेज के नियमों से परेशान होकर पिछले दिनों एक छात्रा ने कॉलेज के इन नियमों की सूची का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर का टाइटल 'स्पेशल इंस्ट्रक्शन फॉर गर्ल्स'(लड़कियों के लिए विशेष निर्देश) दिया गया है।

सर्कुलर में कुल 22 नियम दिए गए हैं जिन्हें कॉलेज की छात्राओं को कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। इन 22 नियमों में कुछ तो हैरत में डालने वाले हैं। जिसमें- मोबाइल ना लाएं, पेन ड्राइव ना लाएं, आदि। फेसबुक पर एकाउंट नहीं होना चाहिए, व्हाट्सएप और इस तरह की मैसेजिंग सर्विस से कोई वास्ता ना हो। और सबसे हैरत में डालने वाला लड़को से बात ना करें।

इस कॉलेज में लड़कियों के लिए शॉर्ट कुर्ता, टाइट पैंट्स, टॉप्स, पटियाला, अनारकली, बनियान टाइप कपड़े, पैंट्स सभी प्रतिबंधित हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर लड़कियां पहने तो पहने क्या? इसके आगे बालों पर कलर करने पर, हाई हील्स की सैंडिल पहनने पर, फैंसी चप्पल पहनने पर, मोबाइल फोन, लड़कों से बात करने पर, बर्थडे पार्टी मनाने पर, आदि चीजों पर इस कॉलेज में लड़कियों पर प्रतिबंध है।

हालांकि जब कॉलेज के अधिकारियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सब अफवाह है और इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस कॉलेज की खूब खिंचाई हो रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!