व्यापमं: प्लाटून कमांडर की भर्ती आवेदन शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यापमं द्वारा होमगार्ड मुख्यालय गृह विभाग के अंतर्गत प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए चयन परीक्षा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर है। आवेदक आवेदन में 7 अक्टूबर तक संशोधन करा सकेंगे। मंडल ने परीक्षा का कार्यक्रम और नियम जारी कर दिए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9.45 से दोपहर 12.15 बजे और दोपहर 1.45 से 4.15 बजे रहेगा। यह परीक्षा कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। आवेदक परीक्षा की विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबासाइट www.vyapam.nic.in से हासिल कर सकते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!