मप्र मेंं हैं रामेश्वरम् का उपलिंग: भगवान राम ने की थी स्थापना

जबलपुर/मध्‍यप्रदेश। रामेश्वरम् की महिमा कौन नहीं जानता, लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान श्रीराम ने मप्र के जबलपुर शहर में रामेश्वरम् के उपलिंग की स्थापना की थी।

मदनमहल पहाड़ी से लगे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग वही है जिसकी स्थापना भगवान श्रीराम ने की थी।

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि जब भगवान राम चित्रकूट पहुंचे तो उन्हें शिवपुत्री मां नर्मदा के दर्शन की इच्छा हुई। तब वे सीता और लक्ष्मण जी के साथ यहां आए।

श्री राम ने यहां मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर बालू से शिवलिंग बनाया। गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंददास ने बताया कि त्रेता युग में भगवान राम की उत्तर से दक्षिण तक की यात्रा काल का वर्णन पुराणों में आता है। कोटि रूद्र संहिता में प्रमाण है कि रामेश्वरम् के उपलिंग स्वरूप हैं गुप्तेश्वर महादेव।

1890 में चरवाहे ने देखा सबसे पहले
पुजारी योगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर सन् 1890 में अस्तित्व में आया। पहाड़ होने के कारण इस क्षेत्र में चरवाहों का आना-जाना था। गुफा का मुख्य द्वार एक बड़ी चट्टान से ढंका था। जब लोगों ने इसे अलग किया तो शिवलिंग के दर्शन हुए। इसीलिए लोगों ने इनका नामकरण गुप्तेश्वर महादेव के नाम से कर दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!