चर्च ऑफ इंडिया के फरार पदाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस से गिरफ्तार

Updesh Awasthee
जबलपुर। पुलिस रिकार्ड में फरार चल रहे चर्च ऑफ इंडिया के तीन पदाधिकारी यहां प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करने आ पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी आ गई और तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर ले गई।

जानकारी के अनुसार चर्च ऑफ इंडिया ने होटल राहुल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान ही वहां ओमती पुलिस पहुंच गई और नागपुर से आए विरेवल फादर एचएन मसीह, लखनऊ से आए मोस्ट रेव्ह जॉन अगस्टीन सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार क्राइस्ट चर्च सोसायटी ने इनके द्वारा किए गए फर्जीवाड़ा की शिकायतें की थी। इसी मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!