सिर्फ राजा के गांव में बच पाई कांग्रेस की इज्जत

भोपाल। मध्यप्रदेश के 11 नगरीय नकायों में से कांग्रेस सिर्फ एक निकाय में सफलता हासिल कर सकी है। कांग्रेस को यह जीत पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के गृह जिले राजगढ़ के सारंगपुर नगर पालिका में मिली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रूपल सादानी ने नपा अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

सारंगपुर नगर पालिका में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महाससचिव और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने खु़शी जाहिर की है। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, इस जीत के पीछे कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की मेहनत है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सारंगपुर में जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता अत्साह से लबरेज हैं।

गुटबाजी के कारण दूसरी जगह हारे
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश के दूसरे नगरीय निकायों में कांग्रेस के हार के पीछे प्रशासन के दबाव की बात कही। साथ ही संगठन में गुटबाजी को भी हार की वजह बताई. पूर्व सांसद सिंह ने निकायों में हारी हुई सीटों पर समीक्षा करने की बात कही है।

सारंगपुर में इनके बीच मुक़ाबला था
राजगढ़ जिले की सारंगपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रूपल सादानी और भाजपा से कृष्णा पुष्पद के बीच कड़ी टक्कर थी। हालांकि, निर्दलीय शकीला बी ने भी चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में पूरा जोर लगा दिया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!