भोपाल। कोलार में भाजपा नेता के एक रिश्तेदार ने एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर रेप किया। नेता का यह रिश्तेदार मूलत: एक बदमाश है परंतु नेताजी की सरपरस्ती के चलते उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं होती और इसी से उसके हौंसले बढ़े हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि फरयादी महिला अपने पति के साथ कोलार रोड़ के गेहूंखेडा में रहती है। उसका पति फार्म हाउस में चौकीदारी करने का काम करता है। फार्म हाउस के मलिक द्वारा ही उनको रहने के लिए फार्म हाउस में एक कमरा उपलब्ध करवाया गया था। घटना के समय पीड़ित महिला का पति रायपुर गया था। वहीं उसके दोनों बच्चें अपनी नानी के घर गए थे।
महिला के घर में अकेले होने की जानकारी मिलते ही इलाके का बदमाश और भाजपा नेता का रिश्तेदार नबाव उसके पास गया और पीने का पानी मांगा। महिला अपने कमरे के अदंर पानी लेने गई। जिस दौरान वह भी महिला के पीछे चला गया। जिसके बाद महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी न देने की धमकी भी दी।
महिला ने कहा कि नबाव भाजपा नेता का रिश्तेदार है। इसलिए उसको पुलिस से डर नहीं है। वह इलाकें में आए दिन घटनाओं को अंजाम देता रहता है।
